SONIYA TIMES NEWS राजगढ़ पुलिस द्वारा करोडों की कीमत का दो मुंह का साँप किया जप्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस द्वारा करोडों की कीमत का दो मुंह का साँप किया जप्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
       वन्य प्राणीयों की तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के प्रयास जारी


थाना नरसिंहगढ़, राजगढ़ 
               
            वन्य प्राणियों की तस्करी पर सिरे से अंकुश लगाने पुलिस के प्रयास तेज हो चले हैं जिसके चलते मुखबिर की सूचना पर एक दो मुहा सांप की तस्करी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है, साथ ही करोड़ों की कीमत वाला एक दो मुंह वाला सांप (चकलोन) को भी जप्त किया गया है। 
             गौरतलब है कि उक्त दो मुंह के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत अधिक कीमत होने की वजह से उक्त सांप की तस्करी की जाती है, इसके साथ ही यह दोमुंहा सांप जादू टोने और तंत्र मंत्र में भी इस्तेमाल किया जाता है। 
           दिनांक 29.12.19 को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि बस स्टेण्ड नरसिंहगढ़ पर तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े है जो साँप खरीदने व बैचने के संबंध मे किसी से फोन पर बात कर रहे है।     सूचना की तस्दीक हेतु एसडीओपी नरसिंहगढ के मार्गदर्शन मे एक टीम को रवाना किया गया।
            टीम जब मुखविर द्वारा बताये स्थान बस स्टेण्ड पर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ कर उसके साथियों को भी गिरफ्त में लिया गया,  नाम पता पूछा तो अपना नाम 1.पवन पिता भारत सिंह नागर निवासी ग्राम उँकारपुरा 2. श्याम पिता भारत सिंह गुर्जर निवासी ग्राम बांडी खेडी थाना नजीराबाद जिला भोपाल  3. सोनू (परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम आंकिया थाना नजीराबाद जिला भोपाल का रहना बताया।
          पवन नागर के पास हाथ मे लिये एक प्लास्टिक के थैले को चैक करने पर थैले में दो मुंहा साँप का होना पाया गया, साँप के संबंध मे पूछताछ करने और उसने दो मुंहे साँप को बंटी सपेरा(परिवर्तित नाम) व गोलू (परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम पाटेर थाना अहमदपुर जिला सीहोर से खरीदना बताया साथ ही अपने साथी श्याम व सोनू के साथ नरसिंहगढ मे बेचने आना बताया। 
          उक्त व्यक्तियों द्वारा दो मुहां सांप (चकलोन) की विलुप्त हो रही प्रजाति को पकड़ कर अवैध धन का लाभ कमाने की लिये तस्करी की जा रही थी, उक्त व्यक्तियों को धारा 2,9/51 वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है, आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।     
        उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नरसिंहगढ निरीक्षक कैलाश भारद्वाज, उनि अनिल राय, प्रआर 698 लाखन सिंह, आर 461 मनोज सिंह, आर 196 राजमल सिंह, आर 288 धर्मेन्द्र सिंह, आर 643 केशव सिंह, आर 561 नीतेश कुमार, आर 269 रुपराम, आर 674 विवेक चौहान सैनिक 323 फूल सिंह की अहम भूमिका रही।