*"बच्चों ने आज पुकारा, नशा मुक्त हो भोपाल हमारा"*

 


*"बच्चों ने आज पुकारा, नशा मुक्त हो भोपाल हमारा"*


   भोपाल के कोलार क्षेत्र में आज दिनांक 13 जनवरी 2020 को पूर्व एल्डरमैन संजीव दुबे एवं राकेश सोनवणे द्वारा नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें नालंदा पब्लिक स्कूल कोलार रोड के सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों/छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर समाज में फैली नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागृत करने का प्रयास किया, जिसमें संजीव दुबे द्वारा यह कहा गया कि बच्चों के प्रति परिवार जनों को भी जागरूक रहना चाहिए और आए दिन उनको उनको सकारात्मक ऊर्जा देना चाहिए साथ ही पुलिस प्रशासन को भी  स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास खड़े रहने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करना चाहिए ताकि वह असामाजिक तत्व इन मासूम बच्चों को अपने गलत कामों के माध्यम से भ्रमित करने की कोशिश न कर सके।


     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शलभ भदौरिया अध्यक्ष मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,  श्री संपत उपाध्याय एसपी साउथ भोपाल पुलिस,  श्री भूपेंद्र सिंह सीएसपी हबीबगंज,  श्री मनोज श्रीवास्तव उपायुक्त भोपाल नगर निगम, श्रीमती शुभदा श्रीवास्तव जिला शिक्षा योजना अधिकारी, श्री कमल जी पालक संघ श्री गुप्ता जी प्रिंसिपल नालंदा कोएड स्कूल   मुख्य रूप से उपस्थित हुए एवं सभी साथियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह समाज में फेली इस कुरीति को दूर करने का जीवन  पर्यंत  प्रयत्न करेंगे!  कार्यक्रम में माधव मित्र मंडल कोलार रोड के मुख्य सेवादार गजानंद दुबे ,नीरज भाटिया, आशीष व्यास, विकास ओझा ,रविंद्र शुक्ला, आलोक शुक्ला, महेश मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, अशोक, दीपक, प्रवीण सिंह तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे!